फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: रामेश्वरम में मन्नार की खाड़ी में हलचल, समुद्र के ऊपर उठता दिखा बवंडर

Wed, 22 Sep 2021 09:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम

सार

समुद्र में उतरे मछुवारे ने बवंडर को देखा, उसने इसकी तस्वीर भी लेने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
रामेश्वरम समुद्र तट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामेश्वरम के मंडपम में मन्नार की खाड़ी में समुद्र के ऊपर बवंडर उठता दिखाई दिया है। यह जानकारी समुद्र में उतरे एक मछुवारे ने दी है। उसने इस बवंडर की फोटो भी खींचने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


रामनाथपुर मत्स्य विभाग का कहना है कि यह पानी का बवंडर होता है। जो पानी के ऊपर हवा के घुमाव से उत्पन्न होता है। सामान्य तौर पर पानी का बवंडर तब उठता है जब आसपास की ठंडी व नम हवा ऊपर खिंचना शुरू करती है। जबकि, वहां पर पहले से ही गर्म हवा मौजूद होती है। 

जमीन पर उठने वाला बवंडर होता है खतरनाक
बता दें हवा के घुमाव के कारण जमीन या पानी पर बवंडर उठते हैं। लेकिन, पानी के मुकाबले जमीन पर उठने वाले बवंडर ज्यादा खतरनाक होते हैं। ज्यादातर बंवडर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में देखे जाते हैं। फिर भी इनको देखना बहुत ही दुर्लभ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें