फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: एमडीएमके नेता दुरई वाइको ने छोड़ा प्रधान सचिव का पद, पार्टी में कलह के संकेत

Sat, 19 Apr 2025 03:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

दुरई वाइको ने कहा कि उन्होंने यह फैसला ये सुनिश्चित करने के लिए लिया है कि पार्टी या इसके संस्थापक वाइको को उनके कारण कोई नुकसान न हो। दुरई वाइको के अनुसार, वे एमडीएमके के लिए इसके प्राथमिक कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगे और तिरुचिरापल्ली के लोगों के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
दुरई वाइको - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टी एमडीएमके में सबकुछ सही नहीं है और ऐसे संकेत मिले हैं कि पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है। दरअसल पार्टी के संस्थापक वाइको के बेटे दुरई वाइको ने पार्टी के प्रधान सचिव का पद छोड़ दिया है। दुरई वाइको तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं। दुरई वाइको ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में अपने इस्तीफे का एलान किया। 
विज्ञापन


'एक व्यक्ति' के चलते छोड़ा पद
वाइको ने लिखा कि पार्टी के ही एक नेता उनके इस्तीफे के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होने कहा कि 'चार साल पहले जब मैंने प्रधान सचिव का पद संभाला था तो एक व्यक्ति इससे खुश नहीं था और वह बीते चार वर्षों से पार्टी और इसके नेतृत्व के खिलाफ आरोप लगा रहा था।' दुरई ने लिखा कि मैं अब ऐसे व्यक्ति के बीच पार्टी के प्रधान सचिव का पद नहीं संभाल सकता। इसलिए मैं पद छोड़ रहा हूं।' दुरई ने हालांकि ये साफ किया कि वे रविवार को होने वाली प्रशासनिक परिषद की बैठक में शामिल होंगे, लेकिन भविष्य में ऐसी अहम बैठकों से दूरी बनाकर रखेंगे। हालांकि दुरई वाइको ने उस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया। 

ये भी पढ़ें- Hindi In Maharashtra Row: हम हिंदी थोपे जाने के खिलाफ, महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर बोले पूर्व CM उद्धव ठाकरे
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है एमडीएमके
उन्होंने कहा कि उन्होंने यह फैसला ये सुनिश्चित करने के लिए लिया है कि पार्टी या इसके संस्थापक वाइको को उनके कारण कोई नुकसान न हो। दुरई वाइको के अनुसार, वे एमडीएमके के लिए इसके प्राथमिक कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगे और तिरुचिरापल्ली के लोगों के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिन्होंने उन्हें लोकसभा के लिए चुना है। एमडीएमके तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- Mumbai: बीएमसी ने मुंबई के विले पार्ले में 'अवैध' जैन मंदिर गिराया, लोगों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें