तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के बयान पर राज्य मंत्री एस रेगुपति ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरएन रवि के साथ तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदर्यरंजन और केरल के राज्यपाल आरिफ नोहम्मद खान पर भाजपा की तरफ से बोलने का आरोप लगाया है।
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने नागापट्टिनम जिले के गरीब ग्रामीणों को पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए थे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को भ्रष्ट भी कहा। उनके इस बयान के बाद तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रेगुपति ने आरएन रवि के साथ अन्य दो राज्यों के राज्यपालों पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन
आरएन रवि के बयान पर एस रेगुपति ने किया पलटवार
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के बयान पर राज्य मंत्री एस रेगुपति ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरएन रवि के साथ तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदर्यरंजन और केरल के राज्यपाल आरिफ नोहम्मद खान पर भाजपा के लिए बोलने का आरोप लगाया है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि तमिलनाडु के राज्यपाल मीडिया मानिया बीमारी से पीड़ित हैं। वह इस तरह से काम करते हैं कि उनका नाम बार बार मीडिया के सामने आए। यहां आरएन रवि, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदर्यरंजन और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच चुपके से इस बात की प्रतिस्पर्धा हो रही है कि किसका नाम मीडिया में सबसे ज्यादा आ रहा है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'ये तीनों ही मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना करते हैं। लगता है ये तीनों भूल गए हैं कि वे राज्यपाल हैं। तीनों अपने राज्यों में भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं।'
आरएन रवि ने क्यों कहा था प्रशासन को भ्रष्ट
राज्यपाल ने प्रदेश के कावेरी डेल्टा क्षेत्र में 28 जनवरी को नागप्पट्टिनम जिले का दौरा किया। इस क्षेत्र में गरीब ग्रामीणों को पीएम आवास योजना न मिलने को लेकर उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रशासन पर निशाना साधते हुए लिखा कि यह दुखद है कि नागापट्टिनम जिले के योग्य गरीब ग्रामीणों को प्रशासनिक उदासीनता और कथित भ्रष्टाचार के कारण पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।