फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Coonoor Army Helicopter Crash: कठिन हालात में भी उड़ान भरने में सक्षम Mi-17V5 Helicopter, वीवीआईपी मूवमेंट के लिए भी होता है इस्तेमाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Wed, 08 Dec 2021 05:14 PM IST

सार

वीवीआईपी उड़ान के लिए इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होता रहा है। पीएम मोदी ने लद्दाख और केदारनाथ तक की यात्रा इसी हेलीकॉप्टर से की थी। इसे बेहद सुरक्षित कॉकपिट माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना का हेलीकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश - फोटो : social media
तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, एक ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट समेत करीब 14 लोग मौजूद थे। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है वह सेना का Mi-17V5 ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर है जो सेना का अति सुरक्षित हेलीकॉप्टर माना जाता है। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल वीवीआईपी मूवमेंट के लिए भी किया जाता है।

आधुनिक तकनीकों से लैस
वायुसेना का यह हेलिकॉप्टर MI17 V5 आधुनिक तकनीकों से लैस होता है। यह हेलिकॉप्टर सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा भी रहा है। इस का निर्माण रूस करता है। इसकी तैनाती सेना और आर्म्स ट्रांसपोर्ट के लिए की जाती है। सर्च ऑपरेशनों, पेट्रोलिंग, राहत एवं बचाव अभियानों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

इस हेलीकॉप्टर की अधिकतम रफ्तार 250 किमी/घंटा है। यह 6000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक पहाडी़ और दुर्गम इलाकों में भी उड़ान भरने में सक्षम माना जाता है। एक बार ईंधन भरने के बाद यह 580 किमी. की दूरी तय कर सकता है। यह कठिन परिस्थितियों में भी उड़ान भरने में सक्षम है। इस हेलीकॉप्टर में अधिकतम 20 लोग सवार हो सकते हैं।

मुंबई हमला
बताया जाता है कि 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के दौरान एनएसजी कमांडो इसी हेलीकॉप्टर्स की मदद से कोलाबा में आतंकियों से मुकाबला करने उतरे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी लॉन्च पैड को तबाह करने के लिए जो सर्जिकल स्ट्राइक की गई उसमें भी इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।

भारत के पास 150 से ज्यादा Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर्स
वीवीआईपी परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले एमआई -8 हेलीकॉप्टरों की सेवा समाप्त होने के बाद पहले इस काम के लिए 12 इतालवी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टरों को इससे बदलने की की योजना थी, लेकिन रिश्वत के आरोपों के कारण यह योजना ठप्प पड़ गई। बाद में भारतीय वायु सेना ने Mi-17V5 को विकल्प के तौर पर चुना। भारत के पास अभी 150 से ज्यादा Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर्स हैं। सबसे आखिरी हेलीकॉप्टर जनवरी 2016 में रूस से आया था। दुनिया भर में 60 देश MI 17 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हालांकि मे. ज. (रि) ए जे बी जैनी कहते हैं कि यह हेलीकॉप्टर आउटडेटेड हो गए हैं। रूस जिसने इस हेलीकॉप्टर का निर्माण किया है उसने इन हेलीकॉप्टर्स को म्यूजियम में रख दिया है। समझ नहीं आताा कि सेना ऐसे पुराने हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल क्यों कर रही है?  

हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI
नवीनीकरण का काम दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद थी
इसी साल अक्तूबर में यह खबर आई थी कि वीवीआईपी मूवमेंट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले भारतीय सेना के रूसी Mi-17V5 पांच हेलीकॉप्टरों के बेड़े को और उन्नत किया जा रहा है। जिसमें केबिन का नवीनीकरण, फर्निशिंग, एयर कंडीशनिंग और यात्री सीटों की फिटिंग, आवश्यक सुरक्षा, संचार और सुरक्षा उपकरणों की रेट्रोफिटिंग के अलावा एक छोटा शौचालय भी बनाना शामिल है। बेड़े के नवीनीकरण का काम दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद थी और कह गया कि एक समय में केवल एक हेलीकॉप्टर में काम चलेगा। पांचों हेलीकॉप्टर का काम पूरा होने में करीब छह-सात महीने लगने की उम्मीद है। इसके लिए कुछ सामान विदेशों से मंगवाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next