फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: डेंगू से लड़ने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से मांगे 256 करोड़ रुपये

Fri, 13 Oct 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
सी विजया भास्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन
डेंगू की मार से झेल रहे तमिलनाडु ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। राज्य में चल रही डेंगू की समस्या पर बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सी विजया भास्कर ने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त 256 करोड़ रुपये की बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चेन्नई के विभिन्न अस्पतालों का केंद्र की ओर से भेजी गई 5 सदस्यीय टीम दौरा करेगी। साथ ही उन्होंने बताया किबता दें कि तमिलनाडु इन दिनों डेंगू की समस्या से गंभीर रूप से ग्रसित है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए पिछले 5 महीनों से कैंपेनिंग चलाई जा रही है। 


पढ़ें: जयललिता की मौत के राज से उठेगा पर्दा, होगी न्यायिक जांच

इससे पहले तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पन्नीरसेल्वम ने बताया कि राज्य में महामारी की तरह बढ़े डेंगू के मामले को देखते हुए पीएम ने दिल्ली से एक मेडिकल टीम भेजने का वादा किया है। 
विज्ञापन


  5-member team to visit various hospitals in #Chennai. Requested addnl financial assistance of Rs 256 Cr to tackle situation: TN Health Min pic.twitter.com/DLsBJSEcbk — ANI (@ANI) October 13, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें