गुवाहाटी में बीते मंगलवार को सीरीज के दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें सीरीज जीतने पर लगी हुई है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि वो जीत के साथ भारत दौरे को खत्म करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि हेड ने तीसरे टी-20 की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मैच में जीत की साझेदारी का हिस्सा होना अच्छा था। बल्लेबाज के रूप में आप विकेट पर टिककर अपने टीम के लिए मैच जीतते हो तो काफी अच्छा लगता है। हम ऐसा करने में सफल रहे हैं। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला होना है और उम्मीद करते हैं कि दोबारा मैं ही या मोइजेस पिछले मैच की तरह खेलेंगे। या टीम का कोई और साथी बेहतर खेल दिखाएगा। 'यदि मैच जीतने के लिए गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो यह और बेहतर होगा।'
पढ़ेंः- मार्क वा ने कहा- इस वजह से मुश्किल में फंस सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम
हालांकि हेड इसको लेकर नाखुश भी है कि वह पांच वन-डे मैचों की सीरीज में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह कोलकाता में हुए दूसरे वन-डे में केवल 39 रन ही बना पाए थे। जबकि बेंगलुरु में हुए तीसरे और नागपुर में हुए पांचवे वन-डे में 29 और 42 रन ही बना सके थे।
बता दें कि दूसरे टी-20 मैच में हेड और मोइजेस हेनरिक्स ने जोरदार खेल दिखाते हुए (76 गेंद में 109) की साझेदारी करके स्ट्रेलिया को सिर्फ 15.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया था, जिससे टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। मैच में हेड ने 34 गेंद में 48 रन की नाबाद पारी खेली। जबकि माइजेस हेनरिक्स 46 गेंद खेलकर नाबाद 62 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में पिछले मैच की तरह अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहती है।