फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: बाढ़ के बीच फंसी गर्भवती के लिए देवदूत बनकर आई वायुसेना, अगले ही दिन महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Thu, 21 Dec 2023 09:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

महिला और बच्ची को एयरलिफ्ट करने का वीडियो भी सामने आया था। अब खबर आई है कि एयरलिफ्ट की गई महिला ने बुधवार की सुबह मदुरई के गवर्नमेंट राजाजी हॉस्पिटल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 
विज्ञापन
वायुसेना द्वारा एयरलिफ्ट की गई महिला ने दिया बच्चे को जन्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के दक्षिणी जिले इन दिनों बाढ़ से जूझ रहे हैं। वायुसेना और आर्मी राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मंगलवार को वायुसेना ने एक गर्भवती महिला को बाढ़ से बचाया था, जिसने बुधवार को मदुरई के एक अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स वायुसेना की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वायुसेना के जवान महिला और उसके बच्चे के लिए देवदूत बनकर आए थे। 
विज्ञापन




वायुसेना ने बचाई थी जान
बता दें कि थुथुकुडी जिले के श्रीवैकुंतम से एक परिवार ने एसओएस मैसेज भेजकर उन्हें बचाने की अपील की थी। जिसके बाद मैसेज पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय वायुसेना ने तुरंत मौके पर अपना हेलीकॉप्टर भेजा और एक गर्भवती महिला अनुसुइया मायिल और डेढ़ साल की बच्ची को एयरलिफ्ट किया। महिला और बच्ची को एयरलिफ्ट करने का वीडियो भी सामने आया था। अब खबर आई है कि एयरलिफ्ट की गई महिला ने बुधवार की सुबह मदुरई के गवर्नमेंट राजाजी हॉस्पिटल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 
 
बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू अभियान चल रही सेना
तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते राज्य के दक्षिणी जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं। सेना के जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को खाना और अन्य जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। वायुसेना ने हेलीकॉप्टर्स के जरिए राज्य में बचाव अभियान चलाया और कई लोगों को एयरलिफ्ट किया। वहीं सेना ने भी थुथुकुडी जिले में कार सवार तीन लोगों का रेस्क्यू किया था, जो बाढ़ प्रभावित इलाके में फंस गए थे। केंद्र सरकार भी राज्य सरकार को मदद मुहैया करा रही है। बाढ़ के हालात को लेकर सीएम स्टालिन ने मंगलवार को पीएम मोदी से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें