फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: चेन्नई के होटल में सोनिया की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, प्रियंका भी हुई शामिल

Sat, 14 Oct 2023 02:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी आज चेन्नई के एक निजी होटल में कांग्रेस के नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
Congress Leaders Meeting - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सांसद और विधायकों ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से एक निजी होटल में मुलाकात की। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा फिलहाल चेन्नई में मौजूद हैं। वे यहां द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में शामिल होने के लिए आई हैं। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन दोनों कांग्रेसी नेताओं का स्वागत करने हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। उनके साथ डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि और टीआर बालू भी वहां मौजूद थे। दरअसल, तमिलनाडु सीएम स्टालिन की अध्यक्षता में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाएगा। डीएमके उप महासचिव के कनिमोझी ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की प्रमुख महिला नेताओं को आमंत्रित किया है।



सोनिया और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा इस सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल पार्टियों की कई महिला नेताएं भी चेन्नई पहुंची हैं। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने चेन्नई में तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 
विज्ञापन



समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'मैं भारत के विजन के लिए जिन तीन मूलभूत पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं, वह हैं- सामाजिक न्याय के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता, प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा की रक्षा के लिए प्रयास और महिलाओं के अधिकारों के लिए वकालत। समाजवादी पार्टी इन आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि हम विविधतापूर्ण भारत में प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता को संजोते हैं और बनाए रखते हैं।' 

उन्होंने कहा, क्षेत्रीय, सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई पहचान की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और गौरव का अभिन्न अंग है। डिंपल ने आगे कहा, हम सभी को आज सच्चे नारीवादी होना चाहिए। लैंगिक समानता, महिला शिक्षा और उत्थान नीतियों की वकालत करते हुए उन्होंने कहा, हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण न केवल व्यक्तिगत गरिमा का मामला है, बल्कि समग्र सामाजिक और आर्थिक प्रगति की दिशा में एक मार्ग भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें