फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन की तबीयत बिगड़ी, हल्के चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती; तीन दिन आराम की सलाह

Tue, 22 Jul 2025 02:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सोमवार सुबह सैर करने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान उन्हें हल्के चक्कर आ गए, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सीएम को तीन दिन आराम करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सोमवार सुबह सैर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हल्के चक्कर आने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें तीन दिन आराम करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन ने इस संबंध में पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को तीन दिन आराम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सीएम स्टालिन की हालत में सुधार हो रहा है। उदयनिधि ने कहा, 'इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पिछले दो-तीन महीनों के उनके व्यस्त कार्यक्रम ने उन पर काफी असर डाला है।'

सीएम को कार्यक्रमों में शामिल न होने की चिंता 
जब पत्रकारों ने उदयनिधि से पूछा कि सीएम को अस्पताल से कब तक छुट्टी मिलेगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जल्द ही। उदयनिधि ने दिन में सीएम स्टालिन से अस्पताल जाकर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात की चिंता है कि वह आज के आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mizoram: मिजोरम के विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो का दिल्ली में निधन, आज आइजोल लाया जाएगा पार्थिव शरीर

अस्पताल ने बताया- सीएम की कुछ और जांचें की जाएंगी
अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री को तीन दिन आराम करने की सलाह दी गई है। कुछ और जांचें की जाएंगी। हालांकि, उम्मीद है कि वे अस्पताल में रहते हुए भी आधिकारिक तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। 

पलानीस्वामी ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
इस बीच, अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मन्नारगुडी (तिरुवरुर जिला) में एक रोड शो के दौरान स्टालिन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पलानीस्वामी ने कहा, 'मैंने सुना है कि डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। मैं अपनी और आपकी ओर से उनके पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

जल्द ही घर लौटेंगे मुख्यमंत्री: दुरईमुरुगन
राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने भी अस्पताल में सीएम स्टालिन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ हैं। वह जल्द ही घर लौट आएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mumbai Train Blasts Case: आईएम के सह-संस्थापक की स्वीकारोक्ति सबूतों के अभाव में खारिज, जांच पर फिर उठे सवाल

सीएम को अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती 
चिकित्सा सेवा निदेशक डॉ. अनिल बी जी ने एक बयान में कहा कि स्टालिन को उनके लक्षणों की जांच के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यक नैदानिक परीक्षण किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें