फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: दो हजार की कोविड राहत राशि, दूध के दाम में कटौती, जानें सीएम स्टालिन के बड़े फैसले

Fri, 07 May 2021 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

बताया जा रहा है कि स्टालिन ने एक अन्य चुनावी वादा भी पूरा कर दिया। इसके तहत महिलाएं शनिवार से राज्य परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सरकार ने इसके लिए सब्सिडी के तौर पर 1,200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
एमके स्टालिन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने शुक्रवार (7 मई) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने राज्य के लोगों के लिए दो हजार रुपये की कोविड-19 महामारी राहत राशि, आविन दूध के दाम में कटौती और सरकारी परिवहन बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की। उनकी पार्टी डीएमके ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में ये सभी वादे किए थे।

विज्ञापन


सीएम बनते ही किया यह एलान
मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद पहला आदेश जारी करते हुए स्टालिन ने निजी अस्पतालों में कोराना वायरस के इलाज को सरकारी बीमा योजना के दायरे में लाने की भी घोषणा की, जिससे लोगों को राहत मिल सके। ये घोषणाएं महामारी से प्रभावित नागरिकों की सहायता करने के लिए चावल राशन कार्ड धारकों को चार हजार रुपये मुहैया कराने और उनकी आजीविका में मदद करने के पार्टी के वादे की याद दिलाती हैं।

दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ
जानकारी के मुताबिक, अपनी घोषणाओं को लागू करते हुए मुख्यमंत्री ने मई में दो हजार रुपये की पहली किस्त के तौर पर 4,153.69 करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इससे दो करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने एक अन्य आदेश पर भी हस्ताक्षर किए, जिसमें राज्य द्वारा संचालित आविन के दूध के दाम में तीन रुपये तक की कटौती की। यह आदेश 16 मई से प्रभावी होगा।
विज्ञापन


यह चुनावी वादा भी किया पूरा
बताया जा रहा है कि स्टालिन ने एक अन्य चुनावी वादा भी पूरा कर दिया। इसके तहत महिलाएं शनिवार से राज्य परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सरकार ने इसके लिए सब्सिडी के तौर पर 1,200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा 'आपके निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री' योजना को लागू करने के लिए एक आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता वाले विभाग का गठन करने को भी मंजूरी दी है, जिससे लोगों की शिकायतों का समाधान 100 दिन में किया जा सके। बता दें कि स्टालिन ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह 100 दिन में लोगों की शिकायतों का समाधान करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें