फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indus Valley Script: सिंधु घाटी सभ्यता की पहेली सुलझाने पर करोड़पति बनने का मौका, जानिए CM स्टालिन की घोषणा

Sun, 05 Jan 2025 10:06 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी लिपी को पढ़ने और उसमें लिखी गई बातों के अर्थ बताने वाले शख्स को एक मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम देने का एलान किया है। वर्तमान समय में भारतीय करेंसी में यह रकम लगभग 8.57 करोड़ रुपये से भी अधिक होगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का एलान - फोटो : एक्स@mkstalin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में एक- सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी लिपियां सामने आई हैं। तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि इन्हें पढ़ने और सटीक अर्थ बताने वाले शख्स को इनाम दिया जाएगा। अपनी नगरीय संस्कृति के लिए विख्यात इस सभ्यता की लिपी को अभी तक नहीं पढ़ा जा सका है। सरकार ने कहा है कि इस लिपी को पढ़ने में कामयाब रहने वाले शख्स को एक मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


10 लाख अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार
लगभग अनसुलक्षी पहेली बन चुकी सिंधु घाटी सभ्यता की लिपियों को पढ़ने का प्रयास करने वाले लोगों को तमिलनाडु सरकार प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है। सीएम एमके स्टालिन ने रविवार को कहा है कि एक सदी से अदिक समय से पहले बनी हुई इस लिपी को समझने-पढ़ने वाले शख्स को 10 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.57 करोड़ रुपये) का पुरस्कार दिया जाएगा। 
सिंधु सभ्यता की खोज के शताब्दी अवसर पर तमिलनाडु में तीन दिवसीय अंततराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सीएम स्टालिन ने कहा, सिंधु घाटी सभ्यता काफी समृद्ध थी। हालांकि, इसकी लिपि को सुलझाने का प्रयास कर रहे विद्वानों को आज तक सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि लिपी को डिकोड करने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए, पहेली को सुलझाने वाले व्यक्तियों या संगठनों को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि सिंधु सभ्यता सबसे पुरानी सभ्यताओं में एक है। यह अपनी शहरी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, इस लिपी को समझने में अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें