फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने की अभिनंदन को परमवीर चक्र दिए जाने की मांग

Sat, 09 Mar 2019 04:59 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
abhinandan varthaman - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र देने की मांग की है। पलानीस्वामी ने शुक्रवार को पीएम को पत्र लिखकर कहा, ‘तमिलनाडु के रहने वाले एयरफोर्स पायलट अभिनंदन ने बेहद विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन के फाइटर जेट को मार गिराया था। 

विज्ञापन


विंग कमांडर अभिनंदन ने दुश्मन के बीच घिरा होने के बावजूद अपना साहस नहीं छोड़ा। उनका आत्मविश्वास उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। उनकी वीरता के लिए उन्हें सर्वोच्च सैन्य अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए।’ सीएम ने कहा कि पीएम की जबरदस्त कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते पाकिस्तान को विंग कमांडर को रिहा करना पड़ा।

गौरतलब है कि 27 मार्च को हवाई भिड़ंत के बाद अभिनंदन का मिग क्रैश हो गया था, लेकिन इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था। 1 मार्च को पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भारतीय पायलट को छोड़ने का ऐलान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें