फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: चेन्नई में अवैध रूप से रह रहे 9 ईरानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड जब्त

Mon, 19 Jul 2021 03:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई

सार

  • चेन्नई पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं और ये सभी नौ लोग नजदीक के कोवलम शहर में एक रिजॉर्ट में रह रहे थे।
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अवैध रूप से रहने के मामले में नौ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से फर्जी आधार कार्ड जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


सोमालिया के एक नागरिक से जुड़े एक लूट के मामले में इनमें से तीन लोगों की भूमिका सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ।

चेन्नई पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं और ये सभी नौ लोग नजदीक के कोवलम शहर में एक रिजॉर्ट में रह रहे थे।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस इन तीन लोगों के अपने आप को केंद्रीय पुलिस बताकर सोमालिया के नागरिक से 3,800 डॉलर लूटने के मामले की जांच कर रही थी। इन तीनों ने मादक पदार्थ के लिए जांच करने की आड़ में हाल में सोमालिया के नागरिक को लूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें