फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में प्रशासन भी सुरक्षित नहीं?: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के लिए पुलिस वाहन पर किया बम से हमला, कई घायल

Sat, 24 Jan 2026 08:25 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के पेरंबलूर में हिस्ट्रीशीटर को ले जा रहे पुलिस वाहन पर देशी बमों से हमला हुआ। तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस की जवाबी फायरिंग से आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चेन्नई-त्रिची नेशनल हाईवे पर हिस्ट्रीशीटर को ले जा रहे पुलिस वाहन पर देशी बमों से हमला किया गया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते हौसले को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

 
यह हमला पेरंबलूर जिले में तिरुमंधुरई टोल प्लाजा के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, मदुरै का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ‘वेल्लई’ काली पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था। तभी दो कारों में सवार बदमाशों ने पुलिस एस्कॉर्ट वाहन को घेर लिया और उस पर कई देशी बम फेंक दिए। मकसद पुलिस सुरक्षा को तोड़कर आरोपी तक पहुंचना था।

हमले में कौन था निशाना?
'वेल्लई' काली कोई साधारण अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें नौ हत्याएं शामिल हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसे रास्ते में मारने या छुड़ाने की साजिश रची गई थी। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से यह मंसूबा नाकाम हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 2026 में कई सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना, आम लोग भी कर सकते हैं चांद का सफर

पुलिस ने कैसे जवाब दिया?
हमले के दौरान आत्मरक्षा में पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद हमलावर मौके से चेन्नई की ओर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत पेरंबलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।

विपक्ष ने उठाए सवाल
इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई। नेता प्रतिपक्ष एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस का डर खत्म हो चुका है और अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर तंज कसते हुए कहा कि जब विधानसभा में पीठ थपथपाई जा रही थी, तब सड़कों पर कानून-व्यवस्था बिखर रही थी।

सरकार पर उठे सवाल
विपक्ष का कहना है कि यह घटना बताती है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है। पुलिस वाहन पर खुलेआम बम फेंकना इस बात का संकेत है कि अपराधियों को न कानून का डर है, न प्रशासन का। वहीं, पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।

तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर तीखा हमला करते हुए उन्हें  कठपुतली मुख्यमंत्री बताया। पलानीस्वामी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि जब विधानसभा में मुख्यमंत्री अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे, उसी दौरान त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेरम्बलूर टोल प्लाजा के पास पुलिस वाहन पर देसी बम से हमला हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस मदुरै के कुख्यात अपराधी वेल्लई काली को पूछताछ के लिए ले जा रही थी, जिसका नाम कई आपराधिक मामलों से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए पलानीस्वामी ने दावा किया कि इस बम हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एआईएडीएमके नेता ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों को न पुलिस का डर है और न ही सरकार का। उन्होंने कानून-व्यवस्था को “मजाक” करार देते हुए मुख्यमंत्री पर पुलिस को स्वतंत्र रूप से काम न करने देने का आरोप लगाया।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें