फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirupati laddu Case: लड्डू घी मिलावट मामले में CBI ने दाखिल की अंतिम चार्जशीट, TTD कर्मचारियों समेत कई आरोपी

Sat, 24 Jan 2026 08:22 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में सीबीआई की एसआईटी ने जांच पूरी कर अंतिम चार्जशीट दाखिल की। इसमें टीटीडी कर्मचारी, घी आपूर्तिकर्ता और अन्य कई लोगों को आरोपी बताया गया हैं। जांच में पाया गया कि मिलावटी घी में पाम ऑयल, रसायन और घटिया सामग्री मिलाई गई थी।

विज्ञापन
तिरुपति लड्डू विवाद (File Photo) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहां मामले की जांच कर रही सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अंतिम चार्जशीट स्थानीय अदालत में दाखिल कर दी है। इसमें कुछ टीटीडी कर्मचारियों, घी आपूर्तिकर्ताओं और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह चार्जशीट नेल्लोर एसीबी कोर्ट में शुक्रवार को दाखिल की गई।

विज्ञापन


एसआईटी की जांच में पाया गया कि मिलावटी घी में पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल और पामोलीन जैसे घटक मिलाए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि कम गुणवत्ता वाला घी और बेटा कैरोटीन, एसीटिक एसिड एस्टर, घी फ्लेवर और अन्य मिलावट वाले रसायन भी प्रयोग किए गए ताकि लेब टेस्ट वैल्यूज सही दिखाई दें और घी की खुशबू बनी रहे।

ये भी पढ़ें:- एक साल के बेटे ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि: डोडा में बलिदान हो गए थे रिंखिल, गांव ही नहीं DM तक रोते रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नायडू के दावे के बाद के बाद विवाद
बता दें कि यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सितंबर 2024 में दावा किया था कि पूर्व वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान तिरुपति लड्डू बनाने में जानवरों की वसा और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।

नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक में आरोप लगाया था कि पूर्व YSRCP सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर तक नहीं बख्शा और करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए लड्डू बनाने में घटिया और अपमानजनक सामग्री इस्तेमाल की। इन आरोपों के बाद पूरे देश में विवाद फैल गया और करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं।

ये भी पढ़ें:- India-EU: भारत पहुंचीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर, फ्री ट्रेड और डिफेंस डील पर लगेगी मुहर

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें