फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लास के दबाव के कारण 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

Wed, 16 Sep 2020 04:36 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels
विज्ञापन

देशभर में कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से कई गतिविधियों पर रोक है। इसमें स्कूल-कॉलेज समेत उच्च शिक्षण संस्थानों पर भी पाबंदी लगी हुई है। इसी वजह से छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ महीने से अपनाए गए इस तरीके ने अब छात्रों की परेशानियों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि तमिलनाडु में एक महीने में ऑनलाइन क्लास से परेशान होकर तीन बच्चों ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


ताजा मामला तमिलनाडु के शिवगंगा जिले का है, जहां दसवीं की एक छात्रा ने ऑनलाइन क्लास से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुबीक्षा को ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से पढ़ाए गए पाठ समझ नहीं आ रहे थे। इसकी वजह से वो कथित तौर पर डिप्रेशन में थी। उसे परीक्षा में कम अंक आने का डर था। इन सारी वजहों से परेशान होकर उसने मंगलवार को अपनी जिंदगी खत्म कर ली। 
विज्ञापन


यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले थेनी जिले के 11वीं के 17 वर्षीय विक्रपंडी ने भी ऑनलाइन क्लास से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें