फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन डिजिटल आक्रामकता में लिप्त, संसद में आईटी मंत्री करें इस मुद्दे पर व्याख्याः अधीर रंजन चौधरी

Wed, 16 Sep 2020 04:30 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : pti
विज्ञापन

लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा कि चीन डिजिटल आक्रामकता में लिप्त है। हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को तार-तार करने में लगा है। मैं आईटी मंत्री से अनुरोध करता हूं कि चीन की इस नई मानसिकता का विरोध कर उसपर लगाम लगाया जाए। 

विज्ञापन


काग्रेस सांसद ने आगे कहा कि कहा आईटी मंत्री को संसद में इस मुद्दे की व्याख्या करनी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में चीन के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था।
 


रिया निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है
वहीं, अधीर रंजन चौधरी ने रिया का पक्ष लेते हुए कहा कि रिया निर्दोष है, रिया को ड्रग्स मामले में फंसाया जा रहा है। रिया को बिहार चुनाव में बलि का बकरा बनाया जा रहा है। इससे पहले भी अधीर रंजन चौधरी ने कहा था, 'भाजपा आगामी बिहार चुनावों के लिए एक प्रमुख राजनीतिक ट्रम्प कार्ड के रूप में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले का इस्तेमाल कर रही है। रिया चक्रवर्ती को बिना सबूत के विभिन्न आरोपों के तहत सताया जा रहा है। वे यह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि केवल बीजेपी ही बिहार के लोगों को न्याय दिला सकती है।'
विज्ञापन


मंगलवार को कहा था ये देश सिर्फ राजनाथ सिंहजी का नहीं, हम सबका है
बता दें कि मंगलवार को सदन के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी अतिक्रमण को लेकर बयान दिया था। राजनाथ सिंह के संबोधन के बाद कांग्रेस के सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। सदन के बाहर आने के बाद नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ये देश सिर्फ राजनाथ सिंहजी का नहीं, ये देश हम सबका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें