फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेल्गो का ‘रीयलटाइम’ टेस्ट, डमी सवारी के रूप में 380 रेत के बोरे लेकर दौड़ेगी ट्रैक पर

Sat, 16 Jul 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
h - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
विज्ञापन
अब टेल्गो ट्रेन के रीयलटाइम टेस्ट की तैयारी है। 16 जुलाई को ट्रेन वजन के साथ मथुरा से पलवल रेलवे स्टेशन के मध्य दौड़ेगी। इसके लिए ट्रेन में करीब 380 रेत के बोरे रखवाए गए हैं। प्रत्येक बोरे का वजन लगभग 50 किग्रा है। अब तक बिना वजन के टेल्गो का 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सफल ट्रायल हो चुका है। 
विज्ञापन


देश की हाईस्पीड ट्रेन का शनिवार को मथुरा से पलवल रेलवे स्टेशन के मध्य वजन के साथ ट्रायल किया जाएगा। इसका उद्देश्य ट्रेन का रीयलटाइम टेस्ट करना है, ताकि यात्रियों के सफर करने के दौरान ट्रेन की क्या स्थिति रहती है, इसका पता लगाया जा सके। 380 बोरे डमी सवारी के रूप में होंगे। इंजीनियरिंग विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को टेल्गो कोच में रेत के बोरे रखवाए। प्रत्येक सीट पर एक-एक बोरा रहेगा। एक बोरे का वजन करीब 50 किग्रा है। कोच के फर्श पर भी बोरा रखवाए गए हैं।

बता दें कि बुधवार को टेल्गो ट्रेन ने बिना वजन के मथुरा से पलवल रेलवे स्टेशन के मध्य की दूरी 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तय की थी। करीब 84 किमी की यह दूरी तय करने में टेल्गो को मात्र 38 मिनट लगे। अब टेल्गो का वजन के साथ ट्रायल किया जा रहा है। ट्रेन शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पलवल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें