फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK WC T20: बाबा रामदेव बोले- आतंक और मैच एक साथ नहीं हो सकते, भारत-पाक मुकाबला 'राष्ट्रधर्म' के विरुद्ध

Sun, 24 Oct 2021 11:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भले ही इस मुकाबले को आम मैच बताया हो, लेकिन वास्तव में यह सिर्फ एक मैच नहीं है। 
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्डकप में आज होने जा रही भिडंत पर दुनिया की नजरे हैं। भले ही विराट कोहली और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले को आम मैच बताते हों, लेकिन पाकिस्तान और भारत के लिए यह एक खास मुकाबला है। 

विज्ञापन


इस महामुकाबले का क्रेज ऐसा है कि दोनों देशों के नागरिक दो-तीन दिन पहले से ही अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए दुआ और प्रार्थना करने लग गए हैं। इस बीच योग गुरू बाबा रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने टी20 मुकाबले पर कहा है कि यह मैच राष्ट्रधर्म के विरुद्ध होने जा रहा है। 

एक साथ नहीं हो सकता आतंक और खेल 
नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने की कोशिश में लगा है। इसलिए आतंक और खेल एक साथ नहीं खेला जा सकता, उन्होंने कहा कि रविवार को होने जा रहा मुकाबला देशहित में नहीं है, यह राष्ट्रधर्म के विरुद्ध है। 
विज्ञापन


छठी बार भिडेंगी दोनों टीमें 
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांच बार भिडंत हो चुकी है। रविवार को होने जा रहा मैच दोनों टीमों के बीच यह छठा मुकाबला होगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें उत्साहित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें