फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड सरकार बताएगी स्विस बैंक में काला धन छिपाने वाली दो भारतीय कंपनियों के नाम

Sun, 02 Dec 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड की सरकार ऐसी दो कंपनियों का नाम बताने को तैयार हो गई है जिन्होंने स्विस बैंक में काला धन छुपाया है। स्विस सरकार इन कंपनियों से जुड़े तीन लोगों का नाम भी बताएगी। इन कंपनियों व लोगों के बारे में कई भारतीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। स्विस सरकार का संघीय कर विभाग जियोडेसिक लिमिटेड व आधी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के बारे में किए गए अनुरोधों पर भारत को 'प्रशासनिक सहायता' देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


इन दोनों कंपनियों में से एक की निगरानी सेबी कर रही है। नहीं, दूसरी कंपनी संबंध तमुलनाडु के नेताओं से होने की जानकारी मिली है। जियोडेसिक से जुड़े तीन लोगों पंकज कुमार ओंकार श्रीवास्तव, प्रशांत शरद मुलेकर और किरन कुलकर्णी के मामले में भी अनुरोध पर सहमति जताई गई है। हालांकि स्विट्जरलैंड सरकार ने इन लोगों के बारे में जानकारी और इनसे जुड़े विशेष विवरणों की जानकारी नहीं दी है। 

जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार जियोडेसिक लिमिटेड के चेयरमैन, किरन कुलकर्णी एमडी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग ने कंपनी के प्रोमोटर्स के ठिकानों कई छापेमारी की थीं। हालांकि, इन कंपनियों और लोगों के पास भारत को प्रशासनिक सहायता देने के लिए स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन (एफटीए) के निर्णय के खिलाफ अर्जी दायर करने का रास्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें