फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जन्म देने वाली मां को ढूंढने स्वीडन से नागपुर पहुंची महिला, वकील ने लोगों से की मदद की अपील

Wed, 03 Apr 2024 09:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नागपुर में वकील अंजलि पवार ने कहा कि हम सभी पेट्रीसिया की मदद कर रहे हैं। जो भी 1983 में शांतिनगर में रहते थे या शांता और रामदास को पहचानते हैं तो उनसे गुजारिश है कि वे सामने आकर हमारी मदद करें। 
विज्ञापन
स्वीडीश नागरिक पेट्रीसिया एरिक्सन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीडीश नागरिक पेट्रीसिया एरिक्सन अपनी जन्म देने वाली मां को ढूंढने के लिए महाराष्ट्र पहुंची है। पेट्रीसिया फिलहाल नागपुर में है। वकील अंजलि पवार पेट्रीसिया की मदद के लिए सामने आई है।
विज्ञापन


मां को ढूंढने नागपुर पहुंची पेट्रीसिया एरिक्सन
मीडिया से बात करते हुए पेट्रीसिया एरिक्सन ने कहा, स्कूल में बच्चे यह कहते थे कि उनके बाल उनकी मां जैसे है और नाक पिता जैसे हैं। तब मुझे एहसास हुआ कि मैं वैसा नहीं कर सकती। एक बच्चे के दृष्टिकोण से आप खुद की तुलना अपनी मां से नहीं कर सकते हैं। आपको ऐसी स्थिति में रखा जाता है जहां आप किसी और की तरह नहीं दिखते हैं। यहां से मेर सोच शुरू होती है। मुझे उम्मीद है कि इससे कुछ हासिल हो सकता है।


वकील ने की अपील 
नागपुर में वकील अंजलि पवार ने कहा, हम पेट्रीसिया की मदद कर रहे हैं। जो भी 1983 में शांतिनगर में रहते थे या शांता और रामदास को पहचानते हैं तो मेरी उनसे गुजारिश है कि वे सामने आकर हमारी मदद करें। उन्होंने कहा कि पेट्रीसिया एक बार अपनी मां से मिलना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें