फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती बताएं किस सीट से लड़ेंगी चुनाव: स्वाति सिंह

Mon, 05 Sep 2016 04:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरसागंज (फीरोजाबाद)
विज्ञापन
स्वाति सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
बेटी के सम्मान की मुहिम चला रही स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह ने रविवार को सिरसागंज में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोपी बसपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग की, साथ ही लोगों से इस लड़ाई में साथ देने को कहा। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर स्वाति सिंह ने कहा कि पहले मायावती यह तो साफ करें वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में स्वाति सिंह ने कहा कि यह लड़ाई मैंने अपनी बेटी के लिए शुरू की थी, आज लाखों लोग इसमें जुड़कर प्रदेश की सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मेरे परिवार और बेटी के लिए अपशब्द बोले गए। यूपी सरकार ने आरोपियों पर सिर्फ पॉक्सो लगाकर खानापूरी कर ली लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की।

स्वाति सिंह ने कहा कि उनके पति पर कार्रवाई के दौरान हमारे घरों पर दबिश दी गईं लेकिन दूसरी ओर हमारी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सिक्योरिटी बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि आज सर्व समाज मेरे साथ है।
विज्ञापन


मायावती के इशारे पर बना दिया डॉन: दयाशंकर

पत्रकार वार्ता में दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुझ पर तो दाऊद की तरह कार्रवाई हुई। मेरे मामले पर तो मेरी पार्टी के बडे़ नेता अरुण जेटली ने क्षमा मांगी थी। इसके बाद मुझे पार्टी से निष्कासित किया गया। मायावती और उनके नेताओं ने मेरी छोटी बेटी और पत्नी का नाम लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। आज मुकदमा दर्ज होने के बाद भी ये लोग खुलेआम घूम रहे हैं। दयाशंकर सिंह ने मायावती टिकट बेचने का आरोप लगाया। साथ ही बोले कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैंने तो बुआ के कहने पर जेल भेज दिया। अब प्रदेश और कानून क्या बुआ के कहने पर चलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें