फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshardham: अक्षरधाम मंदिर में दीपोत्सव और अन्नकूट उत्सव की तैयारियां शुरू, रंग-बिरंगी रोशनी से हुई सजावट

Tue, 22 Oct 2024 03:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गौरतलब है कि डॉक्टर स्वामीजी की उपस्थिति में  इस साल का दीपावली उत्सव 31 अक्टूबर को बहिपूजन के साथ सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिल्ली स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में दीवाली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था के वरिष्ठ संत पूज्य स्वयंप्रकाशदास स्वामीजी (पूज्य डॉक्टर स्वामी) के सांनिध्य में इस वर्ष का दीपोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को मनाया जाएगा दिवाली उत्सव
डॉक्टर स्वामीजी ने मेडिकल की पढ़ाई कर एम.बी.बी.एस की डिग्री हासिल की। स्वयंप्रकाशदास स्वामीजी ने साल 1961 में गुरु ब्रह्मस्वरूप योगीजी महाराज से भागवती दीक्षा प्राप्त की थी। पिछले 70 वर्षों से डॉक्टर स्वामीजी ने 51 से अधिक देशों में यात्रा कर लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा दी है। उत्सव से पूर्व रविवार की संध्या सभा में, उन्होंने वैश्विक एकता, सद्गुणों की सराहना, और 'मेरा जीवन और कार्य विश्व में श्रेष्ठ हो' के महत्व पर विशेष रूप से जोर दिया। गौरतलब है कि डॉक्टर स्वामीजी की उपस्थिति में  इस साल का दीपावली उत्सव 31 अक्टूबर को बहिपूजन के साथ सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नकूट उत्सव में हजारों भक्तों के आने की संभावना
अन्नकूट उत्सव के दिन भगवान के सामने विभिन्न शाकाहारी व्यंजनों का भव्य भोग लगाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस अवसर पर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से हजारों भक्तों के आने की संभावना है। मंदिर के युवा कार्यकर्ता धीरज धिंग्रे ने बताया कि 'उत्सव के लिए सम्पूर्ण अक्षरधाम मंदिर को रोशनी और रंगोलियों से सजाया जा रहा है। स्वयंसेवकों की  बड़ी संख्या दिन रात सेवा में लगी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें