फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव: सुवेंदु अधिकारी का ममता पर तंज, कहा- बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी 'बेगम'

Mon, 29 Mar 2021 03:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने तेज किए ममता बनर्जी पर हमले
इस क्षेत्र में दोनों के बीच है कड़ा मुकाबला
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के प्रचार में वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। सोमवार को नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करते-करते 'बेगम' बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी। 

विज्ञापन

अधिकारी ने यह बात नंदीग्राम के खोदांबरी में कही। यह जगह उस स्थान से थोड़ी ही दूर है, जहां ममता बनर्जी एक रैली को संबोधित कर रही हैं। पूर्व मंत्री अधिकारी ने कहा कि बेगम अचानक बदल गई हैं और चुनाव में पराजय देखते हुए अब मंदिर-मंदिर जा रही हैं।  बता दें, नंदीग्राम विधानसभा सीट पर अधिकारी व ममता बनर्जी के बीच सीधा मुकाबला है। 
ईद मुबारक कहने की आदत है ममता की 
अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी की ईद मुबारक कहते रहने की आदत रही है और इसी आदत के कारण वह लोगों को होली की बधाई देने के लिए भी होली मुबारक कहती हैं। उन्हें वोट मत देना, यदि बेगम को वोट दिया तो बंगाल मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।  
विज्ञापन






गुरुवार को होगा नंदीग्राम में मतदान
नंदीग्राम में बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार एक अप्रैल को मतदान होने वाला है। इसलिए ममता बनर्जी ने भी अपने क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। राज्य की इस सीट पर सबसे रोचक व कांटे का मुकाबला है। सुवेंदु अधिकारी किसी जमाने में ममता बनर्जी के करीबी थी। अब वह, उनके सांसद पिता समेत अन्य लोग भाजपा के खेमे में होकर दीदी को पटखनी देने और बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के लिए जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें