फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: आयकर छापे में सूरत के समूह का 650 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन पकड़ा

Sat, 11 Dec 2021 05:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

छापे में फर्जी लेनदेन, कर्ज की रसीदें, साझेदारों को किये भुगतान, अघोषित नकद खर्चों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने गुजरात में सूरत के एक रियल एस्टेट समूह का 650 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन पकड़ा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि आयकर टीमों ने 3 दिसंबर को सूरत और मुंबई में समूह के 40 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

विज्ञापन


आयकर अधिकारियों को छापों के दौरान गुप्त बही खाते मिले जिनमें इन लेन-देन का विवरण था। इसमें कुछ लेन-देन को बेहद खुफिया ढंग से विशेष कोडिंग की अलग ही भाषा में दर्ज किया गया था। इनकी शुरुआती जांच में फ्लैट्स और जमीनों की बिक्री के नाम पर 300 करोड़ से अधिक की अघोषित नकद आय पकड़ में आई है।

इस रकम का लेखा जोखा मूल बही खातों में कहीं नहीं है। इसके अलावा फर्जी लेनदेन, कर्ज की रसीदें, साझेदारों को किये भुगतान, अघोषित नकद खर्चों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आयकर टीमों ने 200 करोड़ से अधिक रकम का निवेश रियल एस्टेट में और 100 करोड़ रुपये कर्ज पकड़ा है। इसका कोई लेखा जोखा समूह के आधिकारिक बही में नहीं है। छापा मारने गई टीमों ने 4 करोड़ नकदी और 3 करोड़ के गहने जब्त किये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें