फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी, एनआईए ने लिया रिमांड पर

Fri, 20 May 2016 10:43 PM IST
new delhi
विज्ञापन
भारतीय जांच एजेंसी ने रिमांड पर लिया - फोटो : PTI
विज्ञापन
इंडियन मुजाहिद्दीन के कथित आतंकी अब्दुल सिद्धिबापा से पूछताछ के लिये एनआईए ने सात दिन का रिमांड लिया है। एनआईए ने सिद्धिबापा को गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। उसे शुक्रवार सुबह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


जिला अदालत ने एनआईए की अर्जी पर सुनवाई के बाद अब्दुल सिद्घिबापा से पूछताछ के लिये सात दिन का रिमांड दिया है। एनआईए ने रिमांड मांगते हुये कहा कि आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिये फंड इकट्ठा करने का आरोप है। इस सिलसिले में उससे पूछताछ करनी है। 

मूल रूप से कर्नाटका निवासी सिद्धिबापा (32) को एनआईए ने शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश राकेश पंडित के समक्ष पेश किया। एनआईए के मुताबिक सिद्घिबापा दुबई में था। वह पाकिस्तान, यूएई आदि से आंतकी घटनाओं के लिए फंड की उगाही कर रहा था। वह इलैक्ट्रोनिक सपंर्क माध्यमों से आईएम के कई सदस्यों के संपर्क में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर में हमलों की फिराक में थे

जांच - फोटो : demopic
दूसरी ओर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने एनआईए के आरोपों का विरोध करते हुये कहा कि उनके मुव्वकिल का नाम एनआईए की किसी एफआईआर अथवा चार्जशीट में नहीं है।
एनआईए का दावा है कि सिद्घिबापा आईएम के सह-संस्थापक यासीन भटकल का चचेरा भाई है।

एनआईए ने सितंबर 2012 में आईएम के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह लोग स्लीपर सेल की तरह दिल्ली समेत देश भर में हमलों की फिराक में थे। 

सिद्धिबापा के खिलाफ 6 नवंबर 2013 को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और उसके बाद तीन दिसंबर 2013 को उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें