फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद धोखे से ले गया पाकिस्तान, अब वापसी के लिए टिकट मुहैया करेंगी सुषमा स्वराज

Fri, 15 Dec 2017 04:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तानी युवक के धोखे का शिकार होकर पाकिस्तान पहुंची भारतीय बेटी की ममद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आगे आईं  हैं। उन्होंने महिला के परिवारजनों की गुहार पर ट्वीट कर मदद का भरोसा दिया है। विदेश मंत्री ने वचन दिया है कि अगर महिला के लिए टिकट बाधा है तो वह उसे टिकट मुहैया करायेंगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि पाकिस्तानी युवक ने खुद को ओमान का निवासी होने का दावा कर महिला से शादी करके उसे अपने देश ले गया। जहां उसने महिला को प्रताड़ित किया और माता-पिता से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी। बताते चलें कि महिला मोहम्मदी बेगम के माता-पिता ने विदेश मंत्री से गुरुवार (14 दिसंबर) को अपनी बेटी के लिए टिकट उपलब्ध कराए जाने की अपील की थी। जिसके बाद अपील को स्वीकार करते हुए विदेश मंत्री ने जवाब में आज ट्वीट कर मदद का भरोसा दिया है।

पढ़ें- सुषमा स्वराज ने 4 पाकिस्तानी नागरिकों को दिया चिकित्सा वीजा

She is India's daughter. If ticket is a problem, we will provide the ticket to Mohammadi Begum for her return from Pakistan. @IndiainPakistan https://t.co/t7bvz2MMm3— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 15, 2017
विज्ञापन




गौरतलब है कि मोहम्मदी बेगम मूलतः हैदराबाद के यकुतपुरा से है। महिला के पिता अकबर ने बताया कि उनकी बेटी को पिछले 21 सालों से अपने परिवार से मिलने के लिए अनुमति नहीं दी गई। इसीलिए उन्होंने सुषमा स्वराज से वीजा सुविधा मुहैया कराने की अपील की थी। जिसके बाद सुषमा के निर्देश के बाद नवंबर में पाकिस्तान ने महिला को भारत आने के लिए 30 दिनों का वीजा दिया था। जिस वीजा की अवधि खत्म होने में केवल दो दिन शेष रह गए हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को महिला के पिता अकबर ने विदेश मंत्री से अपील करते हुए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने यह भी बताया कि मोहम्मदी बेगम की शादी 1966 में पाकिस्तानी युवक मोहम्मद यूनुस से फोन पर हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें