भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी बिहार के गवर्नर से तेज प्रताप यादव को लेकर मुलाकात करेंगे। उन्हेंने कहा कि हमारा डेलीगेशन आज बिहार के गवर्नर और सीईसी से बेनामी संपत्ति के मामले में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव की विधान सभा सदस्यता रद्द करने को लेकर मुलाकात करेगा।
Our delegation will meet CEC seeking disqualification of Tej Pratap Yadav as MLA in Aurangabad benami property case:Sushil Modi,BJP pic.twitter.com/vuBbvHrIeK
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017
रविवार को एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में सुशील मोदी ने कहा था कि आरजेडी में शामिल कुछ नेताओं ने बीजेपी के नेताओं से मिलकर बिहार में सरकार गिराने का ऑफर पेश किया था। उन्होंने कहा था कि लालू के कुछ वरिष्ठ नेता बीजेपी के कुछ नेताओं से दो बार मिले। उन लोगों ने लालू के परिवार के लिए बेनामी संपत्ति मामले में मदद मांगी और कहा कि मामला रफा-दफा हो जाने के बाद नीतीश सरकार को गिराने में वह भाजपा की मदद करेंगे।
गौरतलब है कि लालू के बेटे तेज प्रताप यादव व बेटी मीसा भारती के ऊपर बेनामी संपत्ति के लेन देन का आरोप है। बीते महीने सीबीआई ने मीसा भारती को पुछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई के बुलाने पर भी मीसा भारती दो बार पेश नहीं हुई, हालांकि तीसरी बार वह सीबीआई के सामने जरूर पेश हुई। जहां उनसे 7 घंटे तक पुछताछ की गई। लालू के बेटे तेज प्रताप बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री है।