फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती की याचिका में पक्षकार बनने के लिए केंद्र ने न्यायालय में दी अर्जी

Fri, 07 Aug 2020 09:25 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्र ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवती की याचिका में पक्षकार बनने के लिए उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को एक आवेदन दाखिल किया क्योंकि पटना में दर्ज करायी गई प्राथमिकी की जांच का मामला अब केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज करायी गई प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने के लिये उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर रखी है। राजपूत के पिता ने अपनी प्राथमिकी में रिया और छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई अपराधों के आरोप लगाए हैं।

केंद्र ने अपने आवेदन में कहा है कि चूंकि पटना में दर्ज प्राथमिकी का मामला अब सीबीआई को स्थानांतरित हो गया है, इसलिए इस मामले में उसे पक्षकार बनाना जरूरी और उचित हैं। केंद्र ने यह आवेदन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव सत्य प्रकाश राम त्रिपाठी के माध्यम से दायर किया गया है।
विज्ञापन




केंद्र ने इससे पहले न्यायालय को सूचित किया था कि पटना में दर्ज प्राथमिकी की जांच सीबीआई को सौंपने की बिहार सरकार की सिफारिश उसने स्वीकार कर ली है। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने मकान की छत से लटके मिले थे। इसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है।

इस मामले में पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता, बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार ने कैविएट दायर की थीं। न्यायलाय ने पांच अगस्त को इन सभी को तीन दिन के भीतर अपने जवाब दाखिल करने के निदेश दिए थे। बिहार सरकार ने शुक्रवार को इस मामले में अपना हलफनामा दाखिल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें