फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की बहन मीतू सिंह से सीबीआई की पूछताछ खत्म, डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकलीं

Sat, 05 Sep 2020 08:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कल रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगा। इस दौरान रिया के भाई शौविक से भी पूछताछ होगी। रविवार को एनसीबी की पूछताछ के दौरान भाई-बहन आमने सामने होंगे। इससे पहले मुंबई की किला कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को नौ सितंबर तक नारकोटिक्स ब्यूरो के रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। शनिवार को एनसीबी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। इसी बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपेश सावंत को किया गिरफ्तार

ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा है कि दिपेश को डिजिटल एविडेंस के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उसे कल 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।



सुशांत की बहन मीतू सिंह से सीबीआई की पूछताछ खत्म
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी बहन मीतू सिंह से सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई है। मीतू सिंह डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकल गईं हैं। सीबीआई ने उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। 
विज्ञापन

   

कैजान इब्राहिम की जमानत मंजूर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कैजान इब्राहिम की जमानत मंजूर हो गई है। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने कैजान को बेल दे दी। कोर्ट ने आज ही उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इससे पहले शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कैजान को गिरफ्तार किया था।

एनसीबी ने की प्रेस कॉन्फ्रेस
एनसीबी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि इस समय हमारे पास बहुत सारी जानकारी है। इस केस में मीडिया ने जो हमें सपोर्ट किया उससे हमारे पास और ज्यादा जानकारी आएगी। अभी दो आरोपियों की रिमांड मिली है। आगे की जांच में और खुलासे होंगे। रिया से भी जल्द पूछताछ होगी। रिया से आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। अभी बहुत सारी जानकारी का सामने आना बाकी है। रिया से ड्रग्स के संबंध में पूछताछ की जाएगी।


ब्यूरो ने रिया से पूछताछ के मामले पर कहा कि अभी ये पूरा जांच का विषय है, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी मामला साफ होता जाएगा। जो लोग इससे जुड़े हैं उनको समन देकर बुलाया जाएगा। रिया को कब समन भेजा जाएगा इसके बारे में हम सही वक्त आने पर बताएंगे। वहीं कंगना रनौत के खुलासे पर एनसीबी अधिकारी ने कहा कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। अगर वो कुछ देती हैं तो हम उसे देखेंगे।
 

नौ सितंबर तक एनसीबी की न्यायिक हिरासत में रहेंगे शौविक और मिरांडा
अदालत से एनसीबी को शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की नौ सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत मिल गई है। वहीं कैजान की 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी गई है।
 

एनसीबी ने शौविक और मिरांडा की मांगी सात दिन की रिमांड
एनसीबी ने शौविक और मिरांडा की सात दिन की रिमांड मांगी है। वहीं शौविक चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने रिमांड का विरोध किया है। इसके अलावा ब्यूरो ने कैजान इब्राहिम की भी रिमांड मांगी है। 
 

मुंबई पुलिस को दे रही है पूरा सहयोग: अनिल देशमुख
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, 'मुंबई पुलिस अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को पूरा सहयोग दे रही है।' 
 

शौविक और सैमुअल को एस्पलेनैड कोर्ट लेकर पहुंची एनसीबी
शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी के संयुक्त निदेशक वानखेड़े एस्पलेनैड कोर्ट लेकर पहुंचे हैं। उनके मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। एनसीबी उनकी चार-छह दिनों की रिमांड मांग सकता है।
 

बहन और स्टाफ की मौजूदगी में क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची सीबीआई
सीबीआई की टीम अभिनेता के बांद्रा स्थित फ्लैट पर पहुंची है। सुशांत की बहन मीतू सिंह, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह वहां मौजूद हैं। जांच एजेंसी की टीम के साथ दिल्ली एम्स के डॉक्टर भी हैं। सीबीआई यहां क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी ताकि इस बात का पता लगाया जा सके की उस दिन क्या हुआ था। इससे पहले दो बार क्राइम सीन रीक्रिएट किया जा चुका है।
 

शौविक, सैमुअल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन चारों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं एनसीबी इनकी चार-छह दिन की रिमांड मांग सकती है।



साबित हुआ परिवार का डर: विकास सिंह
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी किए जाने से परिवार का डर सही साबित हुआ है कि मुंबई पुलिस कुछ छिपाना चाहती थी। स्पष्ट रूप से इस मामले में कई एंगल हैं। सुशांत के परिवार को उम्मीद है कि और अधिक एंगल सामने आएंगे।'
 

सुशांत के घर पहुंची सीबीआई की टीम
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम उनके बांद्रा स्थित घर पहुंची है। सीबीआई के साथ एम्स की फॉरेंसिक टीम भी है। जांच एजेंसी सुशांत के घर क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। अभिनेता की बहन मीतू भी उनके साथ हैं।

जैद और परिहार ने दाखिल की जमानत अर्जी
जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार ने मुंबई सेशंस कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी है। उन्हें सुशांत मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है।
 

अस्पताल में होगी शौविक, मिरांडा, जैद और कैजान की कोविड जांच
एनसीबी के उपनिदेशक (संचालन) केपीएस मल्होत्रा ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम को मुंबई के सायन अस्पताल में कोविड-19 परीक्षण के लिए लाया गया है।'
 

शौविक, सैमुअल, जैद और कैजान का हो रहा मेडिकल परीक्षण
शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम को मेडिकल परीक्षण के लिए सायन अस्पताल लाया गया।
 

आज दर्ज होंगे दीपेश सावंत के बयान
एनसीबी के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा, 'आज एनसीबी दीपेश सावंत के बयान दर्ज करेगी। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वे सरकारी गवाह की भूमिका निभा रहे हैं।'
 

मुंबई दफ्तर से शौविक, सैमुअल और इब्राहिम को लेकर रवाना हुई एनसीबी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी अपने मुंबई कार्यालय से शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद और कैजान इब्राहिम के साथ निकल गए हैं। इन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। इन सभी को सुशांत मामले में गिरफ्तार किया गया है।
 

दीपेश सावंत की नहीं होगी गिरफ्तारी
एनसीबी सुशांत के हाउस हेल्पर दीपेश सावंत को गिरफ्तार नहीं करेगी बल्कि उन्हें सरकारी गवाह बनाया जाएगा। बता दें कि सावंत इस मामले में अहम गवाह हैं। 14 जून (अभिनेता की मौत वाले दिन) को वे भी सुशांत के घर पर ही मौजूद थे।

आज कोर्ट में पेश होंगे शौविक और सैमुअल
एनसीबी ने शुक्रवार रात को शौविक चक्रवर्ती और सामुअल मिरांडा के परिवार को बताया कि उन्हें नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आज उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया जाएगा। एनसीबी के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा, 'हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें हम अदालत में पेश करेंगे।'
 

ड्रग्स पेडलर कैजान इब्राहिम की भी होगी पेशी
एनसीबी ने सुशांत मामले में ड्रग्स से संबंधित तीसरे ड्रग पेडलर कैजान इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। उसे भी आज मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि परिहार ने कथित तौर पर एनसीबी को बताया था कि वह रिया के भाई शौविक के निर्देश पर विलात्रा और इब्राहिम से ड्रग्स मंगवाता था। जिसे सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को देने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें