फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत केस में कुछ बड़े लोग शामिल, मुंबई पुलिस आयुक्त व डीसीपी को सस्पेंड किया जाना चाहिए-वकील विकास सिंह

Wed, 26 Aug 2020 10:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज छठवां दिन है। इस मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इसमें रिया का ड्रग्स कनेक्शन भी सामने आया है और अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इसकी जांच करेगा। मामले में संदीप सिंह की भूमिका संदेह के घेरे में है। वे खुद को सुशांत का दोस्त बताते हैं लेकिन उनकी कॉल डिटेल्स से कुछ और ही कहानी सामने आई है। अब इस मामले में सुशांत को प्रतिबंधित दवा दिए जाने का मामला सामने आ रहा है। इसे लेकर सीबीआई के बाद एनसीबी रिया से पूछताछ करेगी। वहीं सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल पहुंची है। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स..

विज्ञापन


सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और उनके कुक नीरज डीआरडीओ गेस्ट हाउस से रवाना

सीबीआई से पूछताछ के बाद सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और उनके कुक नीरज सिंह डीआरडीओ गेस्ट हाउस से रवाना हो गए हैं। 

सुशांत का साथ छोड़ने से पहले हार्ड ड्राइव तोड़ने पर वकील विकास सिंह का बयान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ पिठानी ने स्वीकार किया कि रिया ने सुशांत का साथ छोड़ने से पहले हार्ड ड्राइव तोड़ डाली थीं। इस पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, अगर ऐसा है तो सुशांत को मारने के लिए साजिश की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इस पूरे प्रकरण में बहुत कुछ भयावह है और ऐसा प्रतीत होता है कि मामले में कुछ बड़े लोगों की संलिप्तता है। सबसे पहले मुंबई पुलिस आयुक्त और उस क्षेत्र के डीसीपी सस्पेंड किया जाना चाहिए।
 


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। 
 


सुशांत केस की जांच करेगा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करेगा। इस मामले में ब्यूरो ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सीबीआई को जांच करने दीजिए- असलम शेख
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा है कि सीबीआई को जांच करने दीजिए जब तक सीबीआई इस बारे में कुछ नहीं बताती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।
 

डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचा सुशांत के आवास मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट का चौकीदार
महाराष्ट्र: सुशांत सिंह राजपूत के आवास मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट का चौकीदार मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पहुंचा। यहां सीबीआई की टीम अभिनेता की मौत के मामले की जांच कर रही है।
 




कूपर अस्पताल पहुंची सीबीआई

सीबीआई की टीम बुधवार दोपहर को कूपर अस्पताल पहुंची। टीम यहां डॉक्टरों से पूछताछ करेगी। बता दें कि इसी अस्पताल में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम किया गया था।

 

सीबीआई के बाद एनसीबी करेगी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ
सुशांत मामले में अब ड्रग एंगल भी सामने आ रहा है। सीबीआई के बाद एनसीबी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी।


सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा- दी जा रही थी प्रतिबंधित दवा
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'जब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने एफआईआर दर्ज करवाई, तो एक धारणा थी कि अभिनेता को दवाओं का ओवरडोज दिया जा रहा था, जो अत्यधिक मानसिक संतुलन बिगाड़ सकते हैं। लेकिन अब जैसा कि कुछ रिपोर्टों से पता चला है कि यह एक प्रतिबंधित दवा थी। अगर यह एक प्रतिबंधित दवा है तो इससे आत्महत्या और हत्या तक हो सकती है। इसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का मामला भी होगा। इससे कार्रवाई की गुंजाइश काफी हद तक बढ़ेगी।'
 

 

विज्ञापन

पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस पहुंचे पिठानी
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं, जहां अभिनेता की मौत के मामले की जांच करने वाली सीबीआई टीम ठहरी हुई है।
 

महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को भेजा नोटिस
महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। यह नोटिस रिया चक्रवर्ती को कूपर अस्पताल की मोर्चरी में प्रवेश करने और विनियमन के विवरण की तलाश करने की अनुमति देने को लेकर भेजा गया है। इसकी जानकारी आयोग के एमए सईद ने दी।
 

गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई टीम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम सांताक्रूज के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची गई है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें