फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की काल कोठरी से भी छोटे हैं ज्यादातर भारतीयों के घर

Mon, 28 Aug 2017 02:18 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि भारत में रहने वाले ज्यादातर लोगों के घर जेल की कोठरियों से भी छोटी साइज के होते हैं ? यह चौंकाने वाला खुलासा नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस के रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के ज्यादातर लोगों का घर जेल की कोठरी से भी छोटा है।
विज्ञापन


जेल की कोठरियों के लिए 96 वर्ग फुट जगह तय
मॉडल प्रिजन मैनुअल 2016 के मुताबिक जेल की कोठरियों के लिए 96 वर्ग फुट जगह तय की गई है जबकि भारत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले करीब 80 फीसदी लोग औसतन 94 वर्ग फीट या उससे कम जगह में जीवन यापन कर रहे हैं।

पढ़ें:- बीबी की इच्छा पूरी न करने पर प‌ति को हुई जेल, जानिए पूरा मामला...

गांव में 94 वर्ग फीट या उससे कम जगह
नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस के 69वें राउंड के सर्वे की रिपोर्ट में भारतीय लोगों के घरों के तुलना साल 2016 के जेल मॉडल से की गई है, जिसमें यह बताया गया है कि गांव में रहने वाले करीब 80% गरीब परिवारों के फ्लोर की साइज औसतन 449 वर्ग फुट या उससे छोटी है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के ग्रामीण क्षेत्र में एक घर में औसतन 4.8 मेंबर रहते हैं यानी 449 वर्ग फुट में प्रति व्यक्ति के लिए 94 वर्ग फीट या उससे कम जगह ही मौजूद है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में हर परिवार में औसतन 4.1 मेंबर
वहीं, इस सर्वे में पाया गया कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले तकरीबन 60% लोगों के घरों की फ्लोर साइज 380 वर्ग फुट या उससे कम होती है और यहां हर परिवार में औसतन 4.1 मेंबर हैं। यानी शहरी इलाकों के घरों के लिए प्रति व्यक्ति रहने की जगह 93 वर्ग फीट है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें