फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका को लगा करारा झटका, गंभीर चोट के कारण सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

Mon, 28 Aug 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
दिनेश चंडीमल - फोटो : twitter
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में वो रविवार को 0-3 से सीरीज गंवा बैठी और उसके 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा पर दो मैचों का बैन लगा हुआ है।
विज्ञापन


अब श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चंडीमल मौजूदा वन-डे सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। चंडीमल को तीसरे वन-डे के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के कारण सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

ये भी पढ़ें : श्रीलंकाई फैंस गुस्से में फेंक रहे थे बोतलें, तब स्टेडियम में सो रहे थे धोनी!

चंडीमल को हार्दिक पंड्या की गेंद सीधे दाएं हाथ के अंगूठे पर जाकर लगी। चंडीमल उस समय 14 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद चंडीमल ने हाथ में टेप लगाए और दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। मगर वो क्रीज पर सहज नजर नहीं आए और 36 रन बनाकर पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। 
विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, 'श्रीलंका क्रिकेट इस बात की पुष्टि करता है कि दिनेश चंडीमल अपने दाएं हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण सीरीज के बाकी मैचों से बाहर रहेंगे।'

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया ने अपनाई ये 5 तरकीबें और हासिल की रिकॉर्ड जीत

चंडीमल भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्हें नियमित कप्तान उपुल थरंगा पर आईसीसी द्वारा स्लो ओवर रेट के कारण दो मैचों का बैन लगने और ओपनर गुणाथिलाका के कंधे में चोट लगने के कारण लाहिरू थिरिमाने के साथ टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें