फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर्जिकल स्ट्राइक तो ट्रेलर है, नवाज शरीफ न भूलें 1971 व कारगिल युद्ध'

Fri, 30 Sep 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty
विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि यह तो ट्रेलर है। अगर पाकिस्तान ने फिर दुस्साहस किया तो उसे और गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि पाक प्रायोजित आतंकवाद से भारत काफी त्रस्त है। प्रधानमंत्री ने जनता से जो कहा था, वह किया है।
विज्ञापन


देश की जनता बार-बार कह रही थी कि आतंकवाद फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। भारतीय जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। उन्होंने नवाज शरीफ के जवाबी कार्रवाई की धमकी के सवाल पर कहा कि नवाज को 1971 की घटना को नहीं भूलना चाहिए, जब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के आगे घुटने टेक दिए थे।

उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कारगिल युद्ध के समय भी प्रधानमंत्री थे। उस समय क्या हुआ, पूरी दुनिया ने देखा। वह अमेरिका से सिफारिश कर रहे थे कि भारत हमें बख्श दे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर फिर किसी ने गुस्ताखी की तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें