फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNPA: 'डीएनपीए कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स' की ज्यूरी बैठक में शामिल होंगे सुरेश प्रभु, 6 फरवरी को होगा कार्यक्रम

Sun, 14 Jan 2024 08:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रैंड ज्यूरी भारत के डिजिटल बदलाव और नवाचार को बढ़ावा देने पर फोकस करेगी। डीएनपीए पुरस्कार, उन अहम आधुनिक डिजिटल कामों को सम्मानित करने का मंच है, जिनका देश की तरक्की में योगदान है। ये पुरस्कार उन बेहतरीन नवाचारों को पहचान देते हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, मीडिया, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण सुरक्षा, प्रशासन और प्रशासनिक सुधार समेत विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे हैं।
विज्ञापन
डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवार्ड 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन का 'डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवार्ड 2024' 6 फरवरी को आयोजित होगा। नई दिल्ली के होटल शांगरी ला में आयोजित होने वाले इस अवॉर्ड कार्यक्रम से पहले सोमवार (15 जनवरी) को ग्रैंड ज्यूरी की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस ज्यूरी बैठक की अध्यक्षता पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु करेंगे। इस दौरान देश की कई जानी-मानी शख्सियत ज्यूरी बैठक में शामिल होंगी। इस अवार्ड में स्टोरीबोर्ड 18 नॉलेज पार्टनर है।

विज्ञापन


ज्यूरी की अध्यक्षता करेंगे पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु
डीएनपीए अवार्ड्स की ज्यूरी में विभिन्न उद्योगों के लीडर्स शामिल किए गए हैं। ज्यूरी की अध्यक्षता पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु करेंगे। ज्यूरी के अन्य सदस्यों में इंफो एज के संस्थापक और एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन संजीव भिखचंदानी, भारत सरकार के MEITY के पूर्व सचिव अजय प्रकाश साहनी, प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेमपति, MEITY की ही पूर्व सचिव डॉ. अरुणा शर्मा, डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के सह-संस्थापक अरविंद गुप्ता, तमिलनाडु सरकार के चीफ टेक्नोलॉजी अफसर रॉबर्ट रवि, मैक्केन वर्ल्डग्रुप के एशिया पैसिफिक चेयरमैन और मैक्केन इंडिया के सीईओ प्रसून जोशी, सुप्रीम कोर्ट के वकील और साइबर साथी फाउंडेशन के संस्थापक एन.एस. नप्पिनई, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता विनीत गोयनका और कोआन एडवाइजरी ग्रुप के संस्थापक विवान शरण शामिल हैं। 

डिजिटल जगत में आए बदलावों और नवाचार पर फोकस
ग्रैंड ज्यूरी भारत के डिजिटल बदलाव और नवाचार को बढ़ावा देने पर फोकस करेगी। डीएनपीए पुरस्कार, उन अहम आधुनिक डिजिटल कामों को सम्मानित करने का मंच है, जिनका देश की तरक्की में योगदान है। ये पुरस्कार उन बेहतरीन नवाचारों को पहचान देते हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, मीडिया, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण सुरक्षा, प्रशासन और प्रशासनिक सुधार समेत विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे हैं। 
विज्ञापन


DNPA के चेयरमैन तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि 'डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवार्ड्स देश के उन अत्याधुनिक डिजिटल इनीशिएटिव का चयन करने के लिए भारत के बेहतरीन बुद्धिजीवियों को एक साथ लाते हैं, जो लाखों लोगों का जीवन बदल रहे हैं और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि भारत के कुछ सबसे विश्वसनीय नाम इस साल की ग्रैंड ज्यूरी का हिस्सा हैं। मुझे यकीन है कि डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2024 ज्यूरी मीट की बड़ी सफलता होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें