फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर, हाथ में भगवा झंडा लेकर लिखा- जय श्री राम

Sun, 14 Jan 2024 07:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के लिए 276 विकेट लेने वाले दानिश कनेरिया बेसब्री से प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की है।
 
विज्ञापन
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह है। अलग-अलग प्रांतों से रामभक्त अपने अराध्य के लिए तरह-तरह के उपहार ला रहे हैं। देश के कोने-कोने से रामभक्त अलग-अलग तरीके से परिक्रमा करते हुए अयोध्या आ रहे हैं। भक्तों का हुजूम देखते हुए प्रशासन ने 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन करने की अपील की हैं। इसके बावजूद अयोध्या में भक्तों की भीड़ लग रही है और उनके रहने के लिए इंतजाम भी किए गए हैं। 
विज्ञापन


अब भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी राम मंदिर के लिए उत्साह दिख रहा है। पाकिस्तान के लिए 276 विकेट लेने वाले दानिश कनेरिया बेसब्री से प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की है।

दानिश कनेरिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ 8 दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।"



दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 261 विकेट लिए और वनडे में 15 विकेट झटके। वनडे में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे। उन्होंने 15 बार मैच में पांच विकेट लिए और दो बार मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन


क्रिकेट से संन्यास के बाद कनेरिया भारत के पक्ष में बयानबाजी करते रहे हैं और कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि पाकिस्तान की टीम में हिंदू होने की वजह से उनके खिलाफ दोहरा व्यवहार किया जाता था। वह पीएम मोदी और भाजपा का भी सोशल मीडिया पर समर्थन कर चुके हैं। पनौती वाले बयान पर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें