रेलमंत्री सुरेश प्रभु (फाइल फोटो)
- फोटो : Getty
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेनों के देर से चलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। प्रभु ने कहा कि ट्रेनों के देर से चलने की कई शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की ट्रेनों के समय की पाबंदी का ध्यान रखें और स्थिति में सुधार लाएं इसके लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि अगर किसी ट्रेन की देरी से चलने की सूचना मिलती है तो हालात की निगरानी कर स्थिति की मॉनिटरिंग करें और तुरंत एक सीनियर अधिकारी की तैनाती रात 10 से सुबह सात बजे तक के लिए करें। इन अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर को बोर्ड के समय नियंत्रणक को रोजाना अवगत कराया जाए। इसके अलावा पड़ोसी डिवीजनों के डिवीजनल और कंट्रोल ऑफिस के साथ सांमजस्य बनाए रखें।
प्रभु ने राष्ट्रीय रेल जांच प्रणाली (एनटीईएस), भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ट्रेनों के बीच समय के अंतर और यात्रियों के ट्रेन यात्रा के अनुभवों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को लिखित पत्र में समस्याओं पर तत्काल सुधार किया जाए।
आपको बता दें कि 1-16 अप्रैल की अवधि के दौरान ट्रेनों के समय से संचालन में 79 फीसदी तक की गिरावट आई है, पिछले साल इसी अवधि में 84 फीसदी थी। यह पिछली बार से 4 फीसदी कम है। रेलमंत्री ने इस बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है।