कॉलेजियम ने 20 नामों को मंजूरी दी
मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा, बॉम्बे और कर्नाटक हाईकोर्ट में 20 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम ने सोमवार को हुई बैठक में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में नौ न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- शीर्ष अदालत ने न्यायिक अधिकारियों- गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, रितु टैगोर, मनीषा बत्रा, हरप्रीत कौर जीवन, सुखविंदर कौर, संजीव बेरी और विक्रम अग्रवाल को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
- इसके अलावा न्यायिक अधिकारियों - संजय आनंदराव देशमुख, यंशिवराज गोपीचंद खोबरागड़े, महेंद्र वधूमल चांदवानी, अभय सोपानराव वाघवासे, रवींद्र मधुसूदन जोशी, और वृषाली @ शुभांगी विजय जोशी और अधिवक्ता संतोष गोविंदराव चपलगांवकर और मिलिंद मनोहर सथाये को बॉम्बे हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात सितंबर को हुई अपनी बैठक में कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति मोहम्मद गौस शुकुरे कमल, न्यायमूर्ति राजेंद्र बादामीकर और न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्निसा मोहिउद्दीन की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।