सुप्रीम कोर्ट ने यशराज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के एक आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
दरअसल शाहरुख खान की फिल्म फैन से ‘जबरा फैन’ गाने को बाहर करने की शिकायत पर आयोग ने यशराज फिल्म्स को शिकायतकर्ता आफरीन फातिमा जैदी को मुकदमा खर्च 5,000 के अलावा मुआवजे के रूप में 10 हजार रुपये के भुगतान करने के राज्य उपभोक्ता आयोग के फैसले को बरकरार रखा था।
याचिका में यह तर्क दिया गया है कि गीत केवल प्रचार के उद्देश्यों के लिए था और प्रोडक्शन हाउस इसे फिल्म में शामिल करने के लिए बाध्य नहीं है। और इस तथ्य को सभी हितधारकों द्वारा व्यापक रूप से प्रचारित किया गया था।