फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने किराएदार पर लगाया एक लाख का जुर्माना, अद्भुत मामला दिया करार

Wed, 10 Mar 2021 04:37 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने एक मकान मालिक को लगभग तीन दशकों तक संपत्ति से वंचित रखने वाले किराएदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही शीर्ष अदालत ने किराएदार की पिछले 11 वर्षों का बाजार दर के हिसाब से किराए का भी भुगतान करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने इसे एक अद्भुत मामला करार देते हुए कहा कि व्यक्ति द्वारा किसी अन्य के अधिकारों को लूटने के लिए न्यायिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करने का यह सटीक उदाहरण है।

यह मामला पश्चिम बंगाल के अलीपुर का है। पीठ ने किराएदार को 15 दिनों के भीतर संपत्ति को मकान मालिक के सुपुर्द करने के लिए कहा है। अदालत ने साथ ही किराएदार को मार्च, 2010 से बाजार की दरों पर किराया देने का आदेश दिया है। तीन महीने के भीतर किराएदार को भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा न्यायिक समय की बर्बादी और मकान मालिक को अदालती कार्यवाही में घसीटते को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने किराएदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी किया है। जुर्माने की यह रकम मकान मालिक को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें