फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट : एस्सल समूह की एफआईआर पर यस बैंक के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर लगाई रोक

Wed, 01 Dec 2021 05:40 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, गौतम बुद्ध नगर पुलिस कैसे किसी कंपनी के शेयरधारकों के वोटिंग अधिकार पर रोक लगा सकती है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने आश्चर्य जताते हुए कहा, आखिर पुलिस किसी को शेयरों को स्थानांतरित करने से कैसे रोक सकती है।
विज्ञापन
supreme court - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यस बैंक के खिलाफ एस्सेल समूह की एफआईआर को लेकर किसी तरह की आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, गौतम बुद्ध नगर पुलिस कैसे किसी कंपनी के शेयरधारकों के वोटिंग अधिकार पर रोक लगा सकती है। 

विज्ञापन


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने आश्चर्य जताते हुए कहा, आखिर पुलिस किसी को शेयरों को स्थानांतरित करने से कैसे रोक सकती है। पुलिस शेयरों पर वोट के अधिकार का प्रयोग करने की अनुमति भी नहीं दे सकती है। यह कानून विहीन वाली स्थिति होगी।

यूपी पुलिस ने नोटिस जारी कर यस बैंक को एस्सेल समूह व उसकी सहयोगी कंपनी के 2016-18 में 5270 करोड़ रुपये के ऋण के वितरण पर गिरवी रखे 44.53 करोड़ शेयरों के आधार पर डिश टीवी में वोटिंग अधिकारों को स्थानांतरित करने और प्रयोग करने से रोक दिया था।
विज्ञापन


पीठ ने यस बैंक की याचिका पर यूपी सरकार, एस्सेल समूह और अन्य को नोटिस जारी किया और पुलिस द्वारा पांच नवंबर को बैंक को जारी किए गए नोटिस पर रोक लगा दी। साथ ही 12 सितंबर, 2020 को नोएडा सेक्टर 20 थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस को आगे की कार्यवाही करने से भी रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें