फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- चटनी खाने का निर्देश नहीं दे सकते, वैक्सीन लगवाएं

Thu, 09 Sep 2021 08:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अदालत ने याचिकाकर्ता से स्पष्ट कहा कि वह महामारी से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाए। परंपरागत तरीकों से उपचार करने को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया जा सकता है। याचिकाकर्ता ने लाल चींटी की चटनी से इलाज का निर्देश देने का आग्रह किया था। 
 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि वह कोविड-19 से बचाव के लिए चटनी का इस्तेमाल करने को नहीं कह सकता। जिन लोगों को इलाज के इस पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल करना है वे करें, लेकिन हम इस तरह का कोई सामान्य निर्देश जारी नहीं कर सकते।

विज्ञापन


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें लोगों को कोरोना के इलाज के लिए 'लाल चींटी की चटनी' के इस्तेमाल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। 

याचिकाकर्ता नायधर पढियाल का कहना था कि यह चटनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का बेहतर उपाय है और यह कोविड के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। पीठ ने कहा कि उनके दावों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि हम सभी पारंपरिक इलाज करते हैं। ऐसा भारत के हर हिस्से में होता है, लेकिन हम पूरे देश को इसके इस्तेमाल का निर्देश नहीं दे सकते। पीठ ने वकील से कहा, आप अपने मुवक्किल को कहें कि वह टीके लगवा लें।

आयुष मंत्रालय ने इस दावे को खारिज कर दिया था
पीठ ने पाया कि आयुष मंत्रालय और सीएसआईआर ने भी याचिकाकर्ता के इस दावे को खारिज कर दिया था। इसके बाद पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले ओडिशा हाईकोर्ट ने भी इस याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें