फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: मृतक के करीबी रिश्तेदारों को गवाही के लिए खारिज नहीं कर सकते

Sat, 04 Sep 2021 02:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

हाईकोर्ट ने एक मां और बेटे को आईपीसी की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाने) और 498-ए (पति या पति के रिश्तेदार को महिला पर क्रूरता) के तहत दो साल कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मृतक से जुड़े करीबी रिश्तेदारों या इच्छुक गवाहों को किसी मामले में गवाही के लिए खारिज नहीं किया जाना चाहिए। कानून भी ऐसे गवाहों को अयोग्य नहीं ठहराता।

विज्ञापन


जस्टिस एसए नजीर और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए यह टिप्पणी की।

शीर्ष अदालत ने कहा कि विवाहित महिला पर ज्यादातर क्रूरता की घटना उसी घर की चारदीवारी में होती है, जहां पर किसी निष्पक्ष गवाह के मिलने की संभावना न के बराबर होती है।

पीठ ने कहा, यहां तक कि यदि कोई स्वतंत्र गवाह मिल भी जाए और वह गवाही देने को तैयार भी हो, तो बड़ा सवाल यह रहता है कि पीड़ित से न जुड़े होने के कारण वह कई वजहों से गवाह नहीं बनना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि यह कोई अस्वाभाविक नहीं है कि घरेलू हिंसा की शिकार अपनी वेदना अपने माता-पिता, भाई-बहन या अपने करीबी रिश्तेदार के साथ साझा करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें