प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में 13 अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की है। बता दें, कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी शामिल हैं।
गुवाहाटी हाईकोर्ट के लिए ये नाम
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रस्ताव में कहा गया है, 'हमने हाईकोर्ट में पदोन्नति के लिए उपरोक्त व्यक्तियों की फिटनेस और उपयुक्तता का पता लगाने के लिए गुवाहाटी हाईकोर्ट के मामलों से परिचित अपने सहयोगियों से परामर्श किया है।’
उत्तराखंड के लिए...
एक अन्य फैसले में कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अधिवक्ता सिद्धार्थ साह और आलोक माहरा के नामों की सिफारिश की है।
इन हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के लिए ये नाम
पिछले साल 11 नवंबर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सिफारिश की थी। पीठ ने कहा, 'हमने फाइल में न्याय विभाग द्वारा की गई टिप्पणियों के साथ-साथ कुछ उम्मीदवारों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों का भी अध्ययन किया है।’
आठ उच्च न्यायालयों में 17 न्यायाधीशों की नियुक्ति