फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: सीजेआई चंद्रचूड़ ने की बिना 'बैट' वाले सचिन तेंदुलकर से इन वकीलों की तुलना, जानें क्या है पूरा मामला?

Fri, 18 Nov 2022 03:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीजेआई ने कहा, जब भी अदालत में पेश हों तो मामले की फाइलों को हमेशा पढ़ें। जब वरिष्ठ वकील अनुपस्थित हों तो उनके मामलों पर बहस करने का अवसर लें। 
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एक खास मामले में अहम टिप्पणी की है। वकीलों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा, बिना 'ब्रीफ' वाला वकील, बिना बैट वाले सचिन तेंदुलकर की तरह है। इसलिए जब भी अदालत में पेश हों तो मामले की फाइलों को जरूर पढ़ें। 

विज्ञापन


मामला शुक्रवार का है। सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई चल रही थी, इसी दौरान एक वकील ने कोर्ट को बताया कि वह प्रतिवादी की ओर से पेश हो रहा है। इसके बाद सीजेआई चंद्रचूड़ ने वकील से मामले के तथ्यों को अवगत कराने को कहा। हालांकि, वकील कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पीठ ने नाराजगी जाहिर करते हुए वकील से पूछा कि क्या आपने इस मामले की फाइलों को पढ़ा है? कोर्ट ने कहा, बिना फाइलों के अदालत के सामने पेश न हों। 

सीजेआई बोले- यह बात बहुत गलत है 
वकील की ओर से कोई जवाब न मिलने पर सीजेआई ने कहा, यह बात बहुत गलत है कि आपने बिना पेपर के अपने पास रखे बैंड और गाउन को पहन रखा है। उन्होंने कहा, बिना ब्रीफ वाला वकील, बिना बल्ले के सचिन तेंदुलकर की तरह है। आपको हमेश अपना ब्रीफ अपने पास रखना चाहिए। 
विज्ञापन


वरिष्ठ वकील न हों तो बहस का अवसर लें
इसके बाद सीजेआई ने युवा वकील को सलाह भी दी। उन्होंने कहा, जब भी अदालत में पेश हों तो मामले की फाइलों को हमेशा पढ़ें। जब वरिष्ठ वकील अनुपस्थित हों तो उनके मामलों पर बहस करने का अवसर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें