फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्ली डील्स एप: मामले के भंडाफोड से 'ट्रैड' को मिले नए मायने, परंपरागत नाच गाने से मिलता जुलता है अर्थ

Tue, 11 Jan 2022 12:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जानकारों का कहना है कि  'ट्रैड' शब्द का वह अर्थ नहीं है, जो शब्दकोशों से समझा जा सकता है। यह 20 वीं सदी में होने वाले परंपरागत 'नाच गानों' के लिए अंग्रेजी में इस्तेमाल किए जाने वाले 'जैज' (jazz ) से मिलता-जुलता है। 
विज्ञापन
सुल्ली डील्स एप का मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर - फोटो : ट्विटर एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर कथित तौर पर उनकी नीलामी करने से जुड़े बहुचर्चित मामले 'सुल्ली डील्स एप' में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। ओंकारेश्वर ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद से मामले में नए खुलासे भी हो रहे हैं। इस मामले में एक शब्द 'ट्रैड' (Trad) का बड़ा इस्तेमाल हो रहा है। कई भारतीयों ने इसे पहली बार सुना होगा। 

विज्ञापन


दरअसल इस 'ट्रैड' शब्द का वह अर्थ नहीं है, जो शब्दकोशों से समझा जा सकता है। जानकारों का कहना है कि यह 20 वीं सदी में होने वाले परंपरागत 'नाच गानों' के लिए अंग्रेजी में इस्तेमाल किए जाने वाले 'जैज' (jazz ) से मिलता-जुलता है। 

ओंकारेश्वर ठाकुर को सुल्ली डील्स एप बनाने व इस पर मुस्लिम महिलाओं के फोटो जारी कर उनकी बोली लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों इस मामले का भंडाफोड़ हुआ था कि मुस्लिम महिलाओं की आनलाइन नीलामी हो रही है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी यह मामला उठाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मप्र के इंदौर से इस एप के मास्टर माइंड ठाकुर व मुंबई व उत्तराखंड से कई लोगों को पकड़ा है। इसके बाद एक अन्य एप 'बुल्ली बाई' का पता चला था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया में कई समूह सक्रिय
आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह इस 'ट्रैड' का सदस्य था। उसके दिमाग में यह एप बनाने का विचार कहां से आया, इस बारे में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया में कई 'ट्रैड ग्रुप' सक्रिय हैं। ठाकुर ट्विटर पर ऐसे ही एक ग्रुप में जनवरी 2020 में जुड़ा था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें