फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीएस एप से उपनगरीय अनारक्षित ट्रेन टिकट बुकिंग, चेन्नई में शुरुआत

Wed, 03 Feb 2021 08:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक फरवरी से यह सुविधा दक्षिण रेलवे ने शुरू कर दी
एप से बुकिंग के एक घंटे के अंदर यात्रा करना होगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के उपनगरीय यात्रियों को अब टिकट की खिड़की पर जाकर लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। वे खुद एप के जरिए अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे। यह सुविधा बहाल कर दी गई है। वे अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी यूटीएस मोबाइल एप से टिकट बुक कर सकेंगे। इसकी शुरुआत चेन्नई से की गई है।

विज्ञापन


चेन्नई के उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर आवाजाही के लिए इस एप से टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। यह सुविधा शहर के तिरुवेल्लूर, रोयापुरम, गुम्मीदीपूंडी, चेन्नई बीच चेंगलपट्टू, वेलाचुरी के लिए चालू की गई। 

कोरोना महामारी के दौरान में मोबाइल से टिकट बुक करने की सुविधा यात्रियों को संक्रमण से बचाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह सिर्फ सुबह 6ः30 से 9ः30 तक और शाम को 4 से 7 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी, बाकी रोज मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन


सीजन व प्लेटफाॅर्म टिकट नहीं मिलेंगे
इस एप के जरिए सीजन टिकट व प्लेटफाॅर्म टिकट की बुकिंग अभी नहीं होगी। एप से बुकिंग के एक घंटे के अंदर यात्रा करना होगी। 

ऐसे ले सकेंगे इस सुविधा का लाभ

  • गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर पर जाकर यूटीएस मोबाइल एप को डाउनलोड किया जा सकेगा। 
  • टिकट पेमेंट के लिए कई ई-पेमेंट विकल्प मुहैया कराए गए हैं। 
  • इनमें रेेल वाॅलेट यानी आर-वाॅलेट की सुविधा सबसे अहम होगी। 
  • आर-वाॅलेट का रिचार्ज आईआरसीटीसी की वेबसाइट से किया जा सकेगा। 
  • स्टेनशनों के टिकट काउंटर से भी यह वाॅलेट रिचार्ज हो सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें