फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगने के बाद गोवा महोत्सव के क्यूरेटर पद से हटे सुबोध गुप्ता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पण्जी Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 15 Dec 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबोध गुप्ता - फोटो : Subodh Gupta Studio

मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता गोवा में एक कला महोत्सव के क्यूरेटर पद से हट गए हैं। उनपर एक दिन पहले ही यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। शुक्रवार को पद से हटने के बाद गुप्ता ने खुद पर लगे सभी आरोपों को भी खारिज कर दिया। गुप्ता पर अज्ञात इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट में ये आरोप लगाए गए थे। इस अकाउंट का नाम सीन एंड हर्ड है। गुप्ता ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। 



उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी महिला के साथ कुछ भी अनुचित नहीं किया है। बता दें उनकी एक पूर्व सहकर्मी ने सोशल मीडिया पर कई महिलाओं के कथित अनुभवों का जिक्र किया है। वहीं कला जगत पर लिखने वाली एक लेखिका ने भी महिला का समर्थन किया है।  


गुप्ता का कहना है, "इंस्टाग्राम अकाउंट @herdsceneand पर लगाए गए सभी आरोपों को मैं खारिज करता हूं। जिसने भी मेरे साथ काम किया है, उनके साथ मैंने कभी अनुचित व्यवहार नहीं किया। इसकी गवाही मेरे पूर्व के कई सहयोगी दे सकते हैं।"

    

वहीं इन आरोपों के लगने के बाद गोवा में आयोजित सेरेनडिपिटी आर्ट्स फेस्टिवल ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि 15-22 दिसंबर के आयोजन के दौरान सुबोध गुप्ता मौजूद नहीं रहेंगे, वह क्यूरेटर के पद से हट गए हैं।


इस इंस्टाग्राम पोस्ट में महिला ने गुप्ता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इसमें सुबोध गुप्ता से सावधान रहने की बात भी कही है। इस पोस्ट के जरिए उसने कई घटनाओं का जिक्र किया है। बता दें इस इंस्टाग्राम अकाउंट में मीटू अभियान के तहत कई और महिलाओं ने भी विभिन्न घटनाओं का भी जिक्र किया है। 


 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next