फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले की दिलेरी ने बचाई महिला की जान, ट्रेन से गिरते ही पकड़ लिया हाथ

Sun, 10 Sep 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
मुंबई लोकल
विज्ञापन
मुंबई में एक सब-इंस्पेक्टर की तेजी और दिलेरी के कारण 55 साल की महिला की जान बच गई। नालासोपारा स्टेशन पर सब-इंस्पेक्टर कृष्ण राव रात करीब 9:30 बजे एक केस के सिलसिले में पहुंचे थे, तभी उन्होंने महिला की आवाज सुनी। 
विज्ञापन


राव ने बताया कि मैं अपनी टीम के साथ एक केस की तफ्तीश के लिए स्टेशन गया था। तभी मैंने महिला की चीख सुनी, मैंने देखा एक महिला ट्रेन के गेट से लटकी हुई है। बिना सोचे मैं तुरंत उसकी ओर भागा और उसका हाथ पकड़ लिया। 

पढ़ें: फिर टला बड़ा हादसाः आधा किमी बिना इंजन दौड़ती रही शिवगंगा एक्सप्रेस

महिला का हाथ छूटते ही राव ने तेजी दिखाते हुए उसे ऊपर खींच लिया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आने से बच गई। लोकट ट्रेन के गुजर जाने के बाद राव और उनकी टीम ने महिला को शांत किया। इस हादसे में उन्हें केवल हल्की-फुल्की चोट आई थी। 
विज्ञापन


महिला ने अपना नाम लता बताया है। उन्हेंने कहा कि वह जयपुर की रहने वाली है और यहां अपनी बेटी के पास आई हुई थी। आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि बेटी ट्रेन में चढ़ चुकी थी जबकि लता ट्रेन कोशिश कर रही थी तभी ट्रेन चल पड़ी। उसी वक्त उनका पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें