फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन : विटामिन, ओमेगा-3 और प्रोबायोटिक्स से घट सकता है कोविड-19 का खतरा

Wed, 21 Apr 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • विटामिन सी, जिंक या लहसून जैसी चीजों से खतरा कम होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्टी विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोबायोटिक्स या विटामिन-डी सप्लीमेंट लेने पर कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा कम हो सकता है। ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। वहीं उन्हें विटामिन सी, जिंक या लहसून जैसी चीजों से खतरा कम होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


अपने निष्कर्ष के लिए वैज्ञानिकों ने रोग के लक्षण का अध्ययन करने के लिए बने मोबाइल एप से मिले डाटा का उपयोग किया। ब्रिटेन के 3.72 लाख लोगों ने यह एप उपयोग किया, इसमें खान-पान और सप्लीमेंट्स की जानकारी दर्ज की गई। पिछले वर्ष मई से जुलाई के बीच 1.75 लाख यूजर्स ने यह सप्लीमेंट लिए। इनमें से केवल 23.5 हजार को संक्रमण हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें